
*ट्रिपल मर्डर के 25 हजार के इनामी को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। थाना गहमर क्षेत्र में गत 24 दिसंबर 2025 को हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर कांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार करही लिया। शनिवार को गहमर रेलवे स्टेशन बारा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना गहमर में दर्ज मुकदमा संख्या 276/2025 से संबंधित 25 हजार रुपये का इनामी और वांछित आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरजीत कुमार सिंह उर्फ बबुआ (28 वर्ष) पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू निवासी ग्राम खेलू राय पट्टी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रिपल मर्डर कांड में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में मारपीट और धमकी से संबंधित मामला तथा वर्ष 2022 में आयुध अधिनियम और हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स, थाना गहमर शामिल रहे।

















