
“वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व सभासद का हुआ असामयिक निधन, जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने जताया शोक*

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
दिलदारनगर। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व सभासद हरिलेश जायसवाल का बीती रात इलाज के दौरान बीएचयू में असामयिक निधन हो गया। वो महज 56 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र व पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। जहां उनके बड़े पुत्र ईशान जायसवाल ने मुखाग्नि दी। वो अपने पीछे पत्नी रीना सहित दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना के बाद जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने शोक व्यक्त कर कहा कि हरिलेश जायसवाल भाजपा के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनका असमय निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति है। कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, हरदेव कुशवाहा, योगेश सिंह, शशिकान्त शर्मा, मयंक जायसवाल, रविन्द्र, कार्तिक गुप्ता, काशी तिवारी, अनुग्रह जायसवाल, नीतीश दूबे आदि ने शोक जताया।

















