
एस.वी. होटल एवं रेस्टोरेंट आमघाट गाजीपुर में प्रशासन का छापा, होटल सीज*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के आमघाट स्थित एसवी होटल एवं रेस्टोंरेंट में पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भारी अनियमितता को पकड़ा और होटल और रेंस्टोरेंट को बंद करवा दिया। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि एसवी होटल एवं रेस्टोरेंट के संदर्भ में पुलिस को शिकायत मिली थी। जिसके क्रम में आज एसडीएम सदर और सीओ सिटी की टीम ने यहां पर छापा मारकर गहंता से छानवीन किया, जिसमें भारी अनियमितता मिली। इसके लिए होटल के संचालक को नोटिस देने की तैयारी हो रही है। छापा पड1ते ही संचालक और यहां के कर्मचारी भाग गये। छापेमारी के दौरान कुछ लोग उपस्थित थे जिनसे बातचीत किया गया। होटलके कागजात पुलिस ने जब्त कर लिये है।

















