♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लघु उद्योग व घरेलू उत्पाद को बढ़ाने वाला है 2026 का बजट – कृष्णबिहारी*

GRNewsNetwork editor in chief Ved prakash Srivastava

स्थानीय जखनिया। आज जखनिया विधानसभा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा बजट चौपाल कार्यक्रम पंचायत भवन पर आयोजित किया। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2026 को पेश किया गया बजट 2026-27 मुख्य रूप से “विकसित भारत” के संकल्प और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित है। यह बातें करते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि 2026 का बजट देश के विकास का बजट है, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का बजट है, महिलाओ के सशक्त बनने का बजट है, देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने का बजट है, व्यापारियों को नये उद्योग लगाने हेतु बढ़ावा देने का बजट है। भाजपा सरकार ने उद्योगों के बढ़ावा व उद्यमियों को वित्तीय सहायता तथा व्यापार बढ़ाने व सुगम बनाने के लिये कॉरिडोर सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। देश में कैंसर की दवाएं सस्ती हुई होगी इलेक्ट्रिक व्हीकल सोलर और ग्रीन एनर्जी जैसी चीज भी लोगों को कम दामों पर उपलब्ध होगी। यह बजट आत्मनिर्भर भारत बनने की तरफ बढ़ने की सीढ़ी है।
देश के लिए इस बजट की मुख्य बातें सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया है। इससे सड़कों, रेलवे और हाईवेज का विस्तार होगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
देश की सुरक्षा के लिए ₹7.85 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15% अधिक है।
गांवों के विकास और योजनाओं के लिए ₹2.73 लाख करोड़ आवंटित किए गए हैं।
यह बजट देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का खाका पेश करता है। व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा की विश्व के 195 देश में भारत का बजट पांचवा स्थान रखता है यह हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। जहां यूपीए सरकार में 16लाख करोड़ 2013 में बजट था, आज बढ़कर 53 लाख करोड़ हो गया है। यह बजट आत्म भारत भारत की परिकल्पना को इस प्रकार से साकार करता है कि आज तक कोई भी देश परमाणु संपन्न देशों पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया होगा लेकिन भारत मात्र एक ऐसा देश है जिसने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परमाणु संपन्न पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया और घर में घुसकर दुश्मनों को मारा यह आत्म भारत की मिसाल थी। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य मुराहू राजभर, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, राजेश सोनकर, आलोक पंकज तिवारी, लाल जी गोंड़ ने भी संबोधित किया। बजट कार्यक्रम में व्यापारियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में व्यापारियों की उपस्थिति बढ़चढ़ के रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, अशोक चौहान, धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, प्रशांत सिंह, पंकज सिंहा, उमाशंकर राजभर, दयाशंकर सिंह, शिवकांत, राम रतन कुशवाहा, रामाधार गुप्ता, नंदू गुप्ता, विनय सिंह, सुनील सिंह, दशरथ चौहान, शिवपूजन चौहान, सदानंद राम, रमाकांत राम, पन्ना, शिव सिंह, उमेश वर्मा, मुकेश वर्मा, दीपक गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, अजय सिंह, लाल बहादुर चौहान, राजेश शर्मा, अरविंद चौहान, सिक्की अंसारी, बंटी अंसारी सहित प्रमुख व्यापारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख व्यवसायी अशोक जायसवाल व संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]