♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, शहादत दिवस के रूप में मनाई कांग्रेस जानो ने**

GRnews network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में आम घाट स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा, सद्भाव और मानवता का जो मार्ग दिखाया, आज उसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान भाजपा सरकार गांधी जी के विचारों के ठीक उलट नफरत, हिंसा, असहिष्णुता और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। गांधी के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार आज स्वयं उनके मूल्यों को रौंद रही है।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगातार हमले हो रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक वैमनस्य चरम पर है, लेकिन भाजपा सरकार इन ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केवल झूठे प्रचार और नकारात्मक राजनीति में लिप्त है।
कांग्रेस पार्टी गांधी जी के विचारों पर चलकर देश की एकता, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, रामनगीना पांडे, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश यादव, विद्याधर पांडे, आशुतोष गुप्ता, सदानंद गुप्ता, राशिद भाई, रईस अहमद, ज्ञानप्रकाश सिंह, करुणानिधि राय, महबूब निशा, शंभू कुशवाहा, आलोक यादव, पारस उपाध्याय, राफे भाई, विनोद सिंह, प्रमोद पांडे, अयूब अब्बासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

भवदीय
अजय कुमार श्रीवास्तव
पीसीसी सदस्य एवं प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी, गाज़ीपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]