♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भांवरकोल के मनिया गांवमेंयू प्राथमिक विद्यालय पर हिंदू सम्मेलन संपन्न, वक्ताओं ने कहा__सत्यम शिवम सुंदरम पर आधारित है हमारा विशाल हिंदू समाज**

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दूः पतितो भवेत्*
गाजीपुर। जनपद के भावंरकोल क्षेत्र के मनियां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय, अशोक राय, कपिलदेव यादव, रोहित सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर माल्यापर्ण किया। तत्पश्चात विभाग सम्पर्क प्रमुख अशोक राय ने अपने उबोधन में बताया कि हमारा हिन्दू समाज एक विराट रूप से स्थापित है इसके बारे मे बहुत कुछ बताने की जरूरत नही है हमारे कल्पनाओ से उपर इस हिन्दू समाज पर संघर्षाे के अनगिनत झंझावतो को झेलने के बाद आज भी हम अपने विशेषताओ को लेकर अपने जमीन से जुड़े हुए है। हमारे समाज मे उंच नीच का कोई भेदभाव नही था। हमारे पुराणो व उपनिषदो मे इस समाज को चलाने की जो व्यवस्था दी गयी है वो आज भी कायम है। हमारे समाज मे कर्म पर आधारित समाज रहा है जो जैसे कर्म करता रहा है उसे उस कर्मकार से जोड़ा गया। जो हमारे धार्मिक ग्रन्थ रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मिकी, महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास, रैदास, मीराबाई, कबीर, रामदास जैसे अनेक नाम है जो हमारे समाज को सुसंगठित किया। हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दूः पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्रः समानता के भाव से भरे है यर्थात हमारे हिन्द भूमि पर जन्म लेने वाला व्यक्ति आपस मे सभी सहोदर भाई है, कोई हिन्दू पतित नही हैे हिन्दुओ की रक्षा यही मेरी दिक्षा है, समानता यही मेरा मंत्र है। इसी भाव से हमारा हिन्दू समाज कार्य करता है। हमारा हिन्दू समाज इतना विशाल है इसको कोई परिभाषा मे नही बांधा जा सकता है सत्यम शिवम सुन्दर पर आधारित है। इस अवसर पर सोनू, मुन्ना, रामसकल, मनोज, रामराज, सुग्रीव, राजाराम, सीता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक व संचालन सम्पूर्णानन्द ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]