
ठंड से बचाव के लिए बने रैन बसेरे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

GRNews Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 30 दिसम्बर, 2025(सू0वि0)- हाढ़ कपा देने वाली शर्द हवाओ से ठण्ड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है ठण्ड से बचाव हेतु जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है ताकि राहगीरो एंव दूर दराज से आने जाने वाले व्यक्तियों को दिक्कतो का सामना न करना पड़े। ठण्ड से बचाव हेतु जनपद के विभिन्न स्थानो पर स्थायी/अस्थाई रूप से रैन बसेरा बनाया गया है।
इसी क्रम मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार सायं काल आश्रय गृह आर टी आई चौराहा पीरनगर, एवं रेलवे स्टेशन परिसर पर बनाये गए रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण कर वहा कि व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद जरूरतमन्द लोगो को कम्बल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरा मे साफ सफाई, कंबल, चारपाई, रजाई, कि उपलब्धता कि जानकारी ली तथा उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे हुए एक-एक राहगीर की जानकारी ली एवं उनके हाल जाना। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी राहगीर को ठंड से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा यहां अलाव हेतु पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था रखी जाय। उन्होने कहा कि रैन बसेरा में अनावश्यक व्यक्ति का ठहराव न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहां कि जिस भी राहगीर की इन्ट्री हो उसकी पहचान पत्र अवश्य देखे एवं रजिस्टर पर अंकन किया जाय। आधार कार्ड के साथ मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित किया जाय। मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर, एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहें।
……………………………………….








