
*गाजीपुर की कई लोकल ट्रेनें जनवरी 2026 के अंत तक रहेंगी रद्द , 65101 दिलदारनगर गाज़ीपुर सिटी मेमो पैसेंजर 25दिसम्बर से 31जनवरी तक रद्द***

GRNews Network* editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर: रेलवे आने वाले दिनों में परिचालन से जुड़ी समस्याओं के चलते कई ट्रेनों को निरस्त रखेगी। उत्तर पूर्व रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने इससे जुड़ी जानकारी मीडिया से साझा की है। उन्होंने बताया कि परिचालन से जुड़े कारणों से कई यात्री गाड़ियों का निरस्तीकरण किया जा रहा है। इस निरस्तीकरण से गाजीपुर क्षेत्र के यात्रियों को सबसे ज्यादा असुविधा होगी।
गाजीपुर की कई लोकल ट्रेनें जनवरी 2026 के अंत तक रहेंगी रद्द
ऐसा इसलिए है कि इस रूट की प्रमुख पैसेंजर ट्रेनें लंबे समय तक नहीं चलेंगी। इससे दैनिक स्तर पर ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी सुविधा का सामना करना पड़ेगा। गाजीपुर सिटी से चलने वाली फिलहाल कई महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दिया गया हैं ।
पीआरओ अशोक कुमार ने बताया, गाड़ी संख्या 65101 गाजीपुर सिटी-जौनपुर पैसेंजर गाड़ी है। यह 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निरस्त रहेगी । इसके बाद गाड़ी संख्या 65102 जौनपुर-गाजीपुर सिटी पैसेंजर गाड़ी है। यह भी इसी अवधि तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 65103 गाजीपुर सिटी-दिलदारनगर मेमो पैसेंजर गाड़ी है। यह 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक नहीं चलेगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 65104 दिलदारनगर-गाजीपुर सिटी मेमो पैसेंजर गाड़ी भी इसी दौरान निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के रद्द होने से गाजीपुर , जौनपुर और दिलदारनगर के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों , किसानों और छोटे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पैसेंजर ट्रेन हर बड़े छोटे स्टेशनों पर रुकते हुए चलाई जाती है।







