
*युवा प्रतिभा का सम्मान*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
मीरजापुर । विंध्य भारती कंप्यूटर इंस्टिट्यूट चुनार मिर्जापुर द्वारा युवा प्रतिभा खोज परीक्षा अंतर्गत प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को ,मेडल ,स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार ओझा सलाहकार संपादक,पुस्तक समीक्षक दैनिक देश पथ लखनऊ ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्जवलन कर इस रचनात्मक यज्ञ का श्री गणेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उद्यान विभाग के फल संरक्षण अनुभाग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्राप्त विशाल अश्वनी, शुभम, सुमित, सुनील, हरिओम, आतिफ, रोशन, प्रभात, रुचि, राधिका प्रजापति, दिव्या,कुसुम, साजिया, सोनी, आलिया, अंशिका, तान्या, साक्षी, खुशी, कशिश, उषा, नेहा, निशा, वर्षा, आशी ,रंजना, दीपाली, नेहा ,दुर्गा सहित 30 प्रतिभागियों को मेडल ,स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।
युवा प्रतिभा खोज परीक्षा अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधिका प्रजापति, तान्या, द्वितीय स्थान रंजना, दिव्याराय, आशी, तृतीय स्थान दिपाली, खुशी, काजल को प्रदान किया गया सांत्वना में कुसुम, सुनील, ज्योति, शुभम, सुमित, प्रभात, रुचि, मीनाक्षी, साक्षी,रोशन,विशाल,अश्वनी रहे।
कार्टून प्रतियोगिता अंतर्गत प्रथम आशी, द्वितीय-खुशी, कुसुम, राधिका, तृतीय तान्या, रंजना, दीपाली, विशाल प्रभात मीनाक्षी सांत्वना में काजल,दिव्या, सुमित, रोशन, सुनील, हरिओम, शुभम रहे।
आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता अंतर्गत प्रथम अश्विन, आशी द्वितीय राधिका, साक्षी, ज्योति, उन्नति ,काजल, रुचि, मीनाक्षी, रंजना तृतीया खुशी, विशाल, प्रभात दिपाली रहे।
एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों में मोनू ,सोनी, अंशिका, आलिया, शाजिया, कुसुम, उन्नति, तान्या, गुलफ्शा, शत्रुघ्न, अभिषेक, दीपाली को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ हेमलता प्रजापति, रेनू साहनी, नेहा मौर्य, प्रियंका, रोशनी, सिद्धांत प्रजापति, आकाश यादव को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार ओझा ने प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने ,जीवन में सफलता के लिए अनुशासित रहने की सलाह दी और सोशल मीडिया के खतरों से आगाह करते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य की प्राप्ति तक सोशल मीडिया से दूर रहने का निवेदन किया।
अंत में संस्थान के निदेशक अवनीश कुमार मिश्रा ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की।








