
*यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, मिर्ज़ाबाद शाखा – गाजीपुर की पहल*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, मिर्ज़ाबाद शाखा के ग्राहक स्वर्गीय श्री बब्बन सिंह यादव जी का KCC लोन, लोन प्रोटेक्शन प्लान – फ्लेक्सी केयर के अंतर्गत मणिपाल सिगना हेल्थ इंश्योरेंस से कवर था। उनके असमय निधन के बाद, परिवार को आर्थिक सुरक्षा देते हुए ₹2,00,000 का चेक उनके नामांकित व्यक्ति को प्रदान किया गया।
यह कार्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मोनपाल सिंह जी के देख रेख में हुआ। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री रणजीत कुमार जी, मणिपाल सिगना हेल्थ इंश्योरेंस के टीम मैनेजर श्री मनीष कुमार भट्ट तथा सीनियर यूनिट मैनेजर श्री नरेंद्र यादव उपस्थित रहे।
👉 फ्लेक्सी केयर योजना यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और मणिपाल सिगना हेल्थ इंश्योरेंस की संयुक्त पहल है, जो ग्राहकों के परिवार को कठिन समय में आर्थिक सहारा देती है।
🔔 जागरूकता संदेश
सभी किसान भाइयों से अपील है कि वे KCC लोन लेते समय बीमा कवर ज़रूर लें। यह योजना अप्रत्याशित परिस्थितियों में परिवार को सुरक्षित रखती है और कर्ज का बोझ नहीं बढ़ने देती।








