♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह ने निर्वाचन आयोग से कम से कम 3 महीना SIR कार्यक्रम बढ़ाये की मांग की*

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava

गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, जमानियां विधायक एवं एस आई आर कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नामित किए गए जिला प्रभारी माननीय ओमप्रकाश सिंह ने सभी विधानसभाओ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर एस आई आर कार्यक्रम की समीक्षा किया। इसी क्रम में कल देर शाम सदर विधानसभा में एस आई आर कार्यक्रम की भी समीक्षा की। एस आई आर कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान इस कार्यक्रम की खामियों को कार्यकर्ताओं ने जमकर उजागर किया और चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस समय किसान अपने खेतों में कृषि कार्य करने और शुभ लग्न मुहूर्त के चलते जनता वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं जिसके चलते ईमानदारी से इस एस आई आर कार्यक्रम को पूरा करना असंभव है।इसके लिए और समय बढ़ाने की जरूरत है। इस एस आई आर कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान ओमप्रकाश सिंह जी ने कहा कि अभी तक बड़े गांव में बूथों पर पूरा एस आई आर प्रपत्र नहीं बट पाया है, सर्वर डाउन है, जनपद के अधिकांश जगहों पर बिना ट्रेनिंग के BLO द्वारा फॉर्म भरने में तमाम अनियमिताएं आ रही हैं जिससे तय समय तक सभी मतदाताओं के एस आई आर फार्म नहीं भरे जा सकते हैं । उन्होंने इस अभियान में प्रशासन द्वारा धीमी गति से किये जा रहे कार्य और घोर लापरवाही कि निंदा करते हुए निर्वाचन आयोग से कम से कम 3 महीना का समय SIR कार्यक्रम के लिए बढ़ाने की मांग किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि एस आई आर कार्यक्रम के शेष बचे दिन हमारे लिए करो या मरो की स्थिति है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। चुनाव आयोग की मंशा विपक्षी दलों के मतदाताओं को मतदाता सूची से एन केन प्रकारेण बाहर कर भाजपा को चुनाव जिताने की है । उन्होंने कहा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में युद्धस्तर पर जुट जायें और अपने समर्थकों का एस आई आर फार्म भरने में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।
कार्यकर्ता इस कार्यक्रम पर पैनी निगाह रखें।‌हमारी थोड़ी सी लापरवाही की कीमत देश को चुकानी पड़ेगी। लेकिन हम चुनाव आयोग की इस नापाक इरादों को पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को झूठ के अलावा कुछ नहीं दे पायी है। जनता गुस्से में है। उन्होंने कहा यह सरकार गुजरात छोड़ अन्य सभी प्रदेशों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार के खजाने का मुंह केवल गुजरात के लिए खुलता है। उनका सारी विकास की योजनाएं और उधोग धन्धे केवल गुजरात में हो रहे हैं।विफलताओं से उपजे जनाक्रोश को दबाने के लिए और उससे ध्यान हटाने के लिए सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग बिना जरूरत के यह अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। जब जब इस देश में लोकतंत्र पर खतरा मंडराया है समाजवादियों ने अपने संघर्ष की बदौलत उसकी रक्षा की है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों का गौरवशाली इतिहास रहा है उन्होंने अपने त्याग,संघर्ष और कड़ी यातना सहकर भी देश को आजाद कराने के साथ साथ लोकतंत्र और देश की संविधान की रक्षा करते रहे हैं।
इस बैठक में सदर विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से तन मन धन से एस आई आर कार्यक्रम में जुट जाने का आह्वान किया और कहा भाजपा सरकार के इशारे पर चलायें जा रहे चुनाव आयोग के इस कुचक्र को विफल‌ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा कर रही है तकनीकी बेईमानी।
बैठक में राजकुमार पांडे, सुशील जायसवाल,आत्मा यादव, मन्नू सिंह,अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, इलियास अहमद, आदित्य यादव,जावेद खान ,राम ज्ञान यादव, डॉ समीर सिंह,बाबी चौधरी,विभा पाल, प्रभु नाथ राम, परशुराम बिंद, देवेन्द्र यादव टिंकू,छन्नू यादव, रीना यादव, बिंदु वाला, सुजीत यादव, पुनीता यादव, कन्हैया लाल यादव रमेश यादव, रीता विश्वकर्मा, रामाशीष, इलियास,जगत मोहन बिंद, नरेंद्र कुशवाहा, महेंद्र बिंद,रवि यादव,वेद प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।
सदर विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद और संचालन सदर विधानसभा के महासचिव अंजनी कुमार गौरव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]