
*3 नए कानूनोंBNS,BNSS,BSA के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस लाइन गाजीपुर में विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।*

*GRNews Network* editor in chief ved Parkash Srivastava
“गाज़ीपुर ।नए आपराधिक कानूनों (BNS, BNSS, BSA) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु आर.टी.सी. पुलिस लाइन, गाजीपुर में एक विशेष चित्रकला (Poster / Painting) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita – BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita – BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Bharatiya Sakshya Adhiniyam – BSB) के संबंध में जागरूकता बढ़ाना था, ताकि वे न केवल कानून की जानकारी प्राप्त करें बल्कि समाज में उसके प्रति जागरूकता फैलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षुओं की सृजनशीलता, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं कानून के प्रति समझ को देखकर सभी अधिकारीगणों ने उनकी सराहना की।
इस अवसर पर आर.टी.सी. प्रभारी गाजीपुर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रशिक्षुओं में न केवल कानून की गहराई से समझ विकसित होगी, बल्कि वे आमजन में कानूनी साक्षरता फैलाने के लिए भी प्रेरित होंगे।
श्रेष्ठ चित्र प्रस्तुत करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















