♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रहे निडर पुलिस है आपके साथ

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

जमानियां (गाजीपुर) मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अंतर्गत गुरुवार नगर क्षेत्र स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व कोतवाली की पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराधों से सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे नागरिकों की मदद के लिए तत्पर है।
वहीं उन्होंने त्योहारों के दौरान सुरक्षा, शांति व सौहार्द बनाए रखने का भी आह्वान किया। वहीं महिला आरक्षी शालिनी पटेल ने कार्यक्रम में मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा व सम्मान, महिला सहायता केंद्र व महिला हेल्पडेस्क की भूमिका के बारे में बताया । उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वुमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध) और 181 (महिला हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके बाद, स्कूली बच्चों को पर्चे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री एस.पी. मौर्य, प्रधानाचार्य श्री एल.डी. जेना, समन्वयक श्री नफीस अंसारी, पार्षद सुश्री शबीना खान सहित सभी शिक्षक और छात्राएँ उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]