♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*ओमप्रकाश राजभर ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की के राह पर,विपक्ष पर कसा तंज*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर के विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम हाल में 79 वे स्वतंत्रता दिवस को धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर व विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत रही। साथ ही डीएम के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, सुभासपा विधायक बेदी राम व नगरपालिका अध्यक्ष समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारियों के साथ शिक्षक, शिक्षिकाएं समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों व परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम परस्तुत किये गए।
वहीं मीडिया से बात चीत के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा
पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का बड़े धूम धाम से उत्सव मना रहा है। उसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हमारी ड्यूटी गाजीपुर में लगाई गई है। उसी कड़ी में हमलोग गाजीपुर में आए है। इस दौरान उन्होंने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश प्रदेश व जनपदवासियो को शुभकामनाएं दी। वही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम सीएम का जो विजन है 2047 तक देश व प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का है। विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बनने का जो सपना है उसे साकार करने के लिए गांव -गांव जाकर लोगों से जनप्रतिनिधियों से प्रबुद्धजनों से सुझाव आमन्त्रित कर रहे है। ताकि जो आने वाला सफर है 2047 का भारत जो दुनिया के सामने विकसित भारत व विकसित प्रदेश बताने का काम करेंगे।
वही दिल्ली की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री द्वारा 1 लाख करोड़ योजनाओं से युवाओं के जोड़ने की बात पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा प्रधानमंत्री जी का हमेशा सोच रहती है कि देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराया जाए, उनको नौकरी उपलब्ध कराई जाए और देश मे उनका योगदान हो। इसके लिए हमेशा प्रधानमंत्री प्रयास करते रहते है। प्रधानमंत्री 26 जनवरी व 15 अगस्त को उपहार देते रहते है।

वहीं पीएम के अभिभाषण में अंतरिक्ष मे स्टेशन बनाने के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा हमलोग कभी नही सोचे थे कि चांद पर भी जा सकते है। वहीं उन्होंने कहा कि पहले के समय मे बुजुर्गो से बात करते थे तो उनको मजाक लगता था। लेकिन आज के दौर में हल गायब हो गया अब मशीनों से खेत की जुताई हो रही है।

वहीं मोहन भागवत ने कहा है कि आजादी मिली, शांति, सुरक्षा और सौहार्द की बात करे तो अभी तक कोई समाधान नहीं मिला। इसके लिए देश को आगे आना चाहिए के सवाल पर ओपी राजभर ने उनके सलाह की सराहना करते हुए कहा कि पूरी दुनिया के लोग आतंकवाद से जूझ रहे है। आतंकवाद के मुद्दे पर भारत दुनिया के देशों से बातचीत कर रहा है। निश्चित तौर से हम उनके सुझाव पर आगे बढ़ेंगे।
वही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री ने तकनीकी के कमाल की तारीफ की के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा जो भारत मे बने हुए हथियार है। उन हथियारों का उपयोग करके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने का काम किया गया। ये एक इतिहास है कि किसी देश के अंदर 100 किलोमीटर दूर जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया गया।

वहीं सपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने अखिलेश यादव को भगत सिंह बताने के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा अखिलेश यादव को इससे पहले आधा अम्बेडकर बना कर दिखाया गया था कि ये अंबेडकर है। अम्बेडकर बनने के लिए उनको 100 बार जन्म लेना पड़ेगा। जिनके पास 32 डिग्रियां रही हो, जिनके द्वारा लिखे गए संविधान से देश चल रहा है। अखिलेश जी निश्चित है कि विरासत के नेता है। वो विदेश पढ़े अपने देश मे पढ़े होते तो कुछ ज्ञान होता। विदेश का ज्ञान और अपने देश के ज्ञान में बहुत अंतर होता है।

वहीं सपा विधायक पूजा पाल को सपा से निकाले जाने और शिवपाल यादव के बयान कि पूजा पाल का केशव मौर्य की तरह हाल होगा के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि ये पीडीए का अपमान है। ये पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक का अपमान है। जब कोई सच बोल तो सुनने की आदत सपा को नहीं है। पूजा पाल ने क्या गलत बोला। उन्होंने तो यहीं कहा न कि हमारे पति के हत्यारों को मिट्टी में मिलाने और हमको न्याय दिलाने का काम योगी जी की सरकार ने किया, क्या बुरा कह दिया। अब सच सुनने की उनको आदत नही तो वो कुछ न कुछ करेंगे ही।

दिल्ली की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने अमेरिका को खरी खोटी सुनाई के सवाल पर शायरी अंदाज में कहा उनको भी पता है कि भारत से पाला पड़ा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]