
बरसात बाद दालमंडी सडक चौडीकरण का सीएम योगी ने दिया निर्देश।*

GRNews network Brodcost centre editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। दिनांक 18 जुलाई, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय काशी दौरे पर गुरुवार को वाराणसी सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकास परियोजनाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विद्युत आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास परियोजनाएं युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। उन्होंने दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को बरसात के तत्काल बाद शुरू कराए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण जैसे कार्यों के दौरान धार्मिक स्थलों को हटाने से पहले स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनके पुनर्स्थापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यदायी संस्थाओं को समय पर काम न करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सीएम योगी ने विद्युत विभाग को वाराणसी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी क्षेत्र में अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।








