
*गाजीपुर कांग्रेस ने भाजपा सरकार द्वारा दर्ज फर्जी मुकदमों के खिलाफ उठाई आवाज, राज्यपाल को भेजा पत्रक*

*GRNews* *Network Brodcast center* editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बीते दिनों वाराणसी में जनसमस्याओं को उजागर करने के कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस समर्थकों पर दर्ज फर्जी मुकदमों के खिलाफ जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी ने आवाज उठाई है। गाजीपुर जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में और जखनियां तहसील पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों तहसीलों में मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित पत्रक भेजकर फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की है और सावन में श्रद्धालुओं को सरकारी घोषणानुसार सुविधाएं मुहैया कराए जाने की भी बात कही है।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव और गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन “बाबू” ने कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी वाराणसी (पवित्र काशी) में सावन मास में श्रद्धालुओ को सरकारी घोषणानुसार दी जा रही फर्जी सुविधाओं की पोल खोल रहे थे, तो भाजपा सरकार बौखला गई और फर्जी मुकदमों के माध्यम से कांग्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष समेत १० जुलाई को दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया, हमलोग सरकार के इस कदम की निंदा करते हैं और फर्जी मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करते हैं।
जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि “उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है और सरकार पूरी तरह से असफल है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि प्रदेश अध्यक्ष जी समेत सभी दसों कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमों को सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले और सावन में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच कर उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।” प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं आईसीसी रविकांत राय ने संयुक्त रूप से कहा कि “ये सरकार हिंदुओं की हितैषी बनती है और सावन में पवित्र काशी में दी जाने वाली सुविधाओं में भी घपला कर रही है, इसकी कथनी करनी को कांग्रेस उजागर कर रही है तो डर कर फर्जी मुकदमों कर रही है जो गलत है, इसे वापस लेने के लिए आज राज्यपाल महोदय को पत्रक भेजा गया है।” पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा “जब जब सरकार डरती है फर्जी मुकदमा करती है, सावन में सड़कों की हालत खराब है और बरसात में दुर्घटनाओं का खतरा है, सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और तत्काल मुकदमा वापस लेना चाहिए नहीं तो आंदोलन और बड़ा होगा।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, देवनारायण सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, अरविंद मिश्रा, मोहम्मद राशिद, बृजेश राम, नगीना पांडे सतीश उपाध्याय राजेश राय, राजेश उपाध्याय, महबूब निशा, रईस अहमद, मो०कौनेन, दिव्यांशु पांडे, आशुतोष गुप्ता, सदानंद गुप्ता, अमित कुमार राय, अखिलेश कुमार यादव, नंदलाल स्वामी, मो०परवेज, शशांक उपाध्याय, पारसनाथ उपाध्याय, नसीम अख्तर, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, राघवेंद्र, अबू आसिफ, संजय सिंह, शौकत सिद्दीकी, कमल यादव, ईनर्मल यादव राजेश तिवारी सतिराम सिंह अवधेश भारती छोटेलाल गौतम महेश रामअरुण लाल अमित पांडे ई मोहन राजभर श्री राम राजभर चंद्रभान सिंह श्यामसुंदर राजभर अरविंद मिश्रा सत्य प्रकाश चौबे आदि उपस्थित रहे।








