♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जब पुलिस कमिश्नर शहर में ई-रिक्शा से घंटे भर से ज्यादा* *घूम लिए, पैदल* *दुकानदारों, आमलोगो से की की बातचीत अतिक्रमण कर रहे 50*दुकानदारों/ ठेले*/*खोमचे वालो*पर एफआइआर ,10 *बीट आरक्षियों के विरुद्ध* *कार्रवाई के निर्देश दिए* *सीपी ने*

*GRNews Network Brodcast center,* editor in chief Ved Prakash Srivastava

*वाराणसी* *: पुलिस लाइन को आदर्श का तमगा दिलाने और प्रदेश में अव्वल बनाने के लिए चल रहे प्रयास के क्रम में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने समूचे परिसर का भ्रमण किया। कालोनी में पुलिसकर्मियों के स्वजन से मिलते मिशन आदर्श पुलिस लाइन में सहयोग की अपील करते आगे बढ़ते रहे।
पहले से पुलिस कालोनी में चलाई प्रतियोगिता में एक-एक सरकारी आवास सुसज्जित हैं। निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों उनके स्वजन के शारीरिक फिटनेस, मनोरंजन आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने संग ग्राउंड में पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
मेन गेट, परेड ग्राउंड, गेस्ट हाउस, वीआइपी लाउंज आदि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य तथा पुलिसिंग के अनुरूप शारीरिक गठन के लिए जिम्नेजियम को आधुनिक संसाधनों व सुविधाओं से सुसज्जित करें।
पुलिस लाइन में चिल्ड्रेन पार्क, लाइब्रेरी, बैडमिंटन हाल, जिम, सैलून आदि सुविधायें उपलब्ध कराएं। परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर ग्राउंड को हरियाली युक्त बनाये रखें। *अपर पुलिस उपायुक्त लाइंस श्रुति श्रीवास्तव, एसीपी डा. ईशान सोनी, प्रतिसार निरीक्षक उमेश दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे।*
त्योहारों पर अमन के लिए अभी से कर रहे होमवर्क
पुलिस कमिश्नर ने आगामी पर्वों को शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए गोष्ठी कर थानेदारों, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि अभी से होमवर्क कर लें। 27 जून से प्रारंभ हो रहे मोहर्रम पर्व के लिए ताजियादारों संग बैठक कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराएं।
ताजियादारों व आयोजकों की जिम्मेदारी होगी कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारिक मानक के अनुरुप रखें। *10 वर्षों में हुए सांप्रदायिक विवादों से संबंधित सांप्रदायिक व जातीय विद्वेष फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करें*। भड़काऊ नारे एवं अस्त्र शस्त्रों व हथियारों का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। ताजिया जुलूस में आयोजि अपने 20-20 वालेंटियर रखें।
इसी तरह श्रावण मेला व कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से 09 अगस्त चलेगी। डीसीपी स्तर पर कांवड़ संघ व कांवड़ सेवा शिविर संचालकों से बैठक व वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराएं। डीसीपी कांवड़ यात्रा मार्गों का भ्रमण कर कर निरीक्षण, संबंधित विभागोें से समन्वय स्थापित कर कमियों को दुरुस्त कराए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]