♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महिलाओं के पोषण स्थिति में सुधार हेतु जिला पोषण समिति की बैठक में हुई समीक्षा

*GRNews Network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 09 जून, 2025 (सू0वि0) – बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं कंवर्जेंस समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।  बैठक में ब्लाक मनिहारी एवं सदर के बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश किया है निर्माणाधीन शौचालयों को 10 दिनो के अन्दर पूर्ण कराने को कहा, इसके अतिरिक्त सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रो पर कराये जा रहे कार्यो की जानकारी न दे पाने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मरदह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण, परियोजना कार्यालय निर्माण की स्थिति, अपग्रेडेशन शौचालय निर्माण की स्थिति, कायाकल्प/लार्निग लैब की स्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विद्युतीकरण की स्थिति, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र का विवरण, जी0एम0डी0 की उपलब्धता, पोषण टैªकर के समस्त बिन्दुओं का विवरण, सैम/मैम बच्चों एवं एन0आर0सी0 सन्दर्भन की स्थिति एवं प्राप्त डी0आई0 के अनुसार ड्राई राशन हेतु लाभार्थियों की संख्या प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की विन्दूवार समीक्षा की गयी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने  पिछली बैठक की कार्ययोजना की वितस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखे। आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वस्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त जिला बनाए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने हर गर्भवती महिला के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जी अधिक मात्रा में सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सैम-मैम चिंहित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह के क्रियांवयन, आधार सत्यापन, एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होने सेन्टर पर वी एच एन डी कार्यक्रम नियमित रूप से करने ,मेडिकल कैम्प लगाकर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ सैम-मैम बच्चो को चिन्हित करते हुए उन्हे ए एन एम के माध्यम से दवाएॅ उपलब्ध करायी जाये, बच्चो के स्वास्थ्य मे निरंतर प्रगति न होने पर उन्हे एन आर सी सेन्टर मे एडमिट कराने का निर्देश दिया। कैम्प लगाकर लाभार्थी का मोबाईल वेरीफिकेश करते का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी पोष्टिक आहार से वंचित न रहे।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द] सरोज,डी0सी0 मनरेगा,डी पी ओ, समस्त सी डी पी ओ एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
……………………………….
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]