
*सीबीएसई 12वीं में सनबीम महाराजगंज गाजीपुर का रहा दबदबा*

GRNews network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें 12वीं की टापर्स से भूमि राय 94.8% संगिनी वर्मा 94% खुशी सिंह 93.6% अलिनी सिंह 93.4% और स्मृति तिवारी 93.2% सृष्टि कुमारी 93.2% शिवांश राजपूत 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित किया। जिससे विद्यालय परिवार व छात्रों के परिवार अत्यन्त प्रसन्नचित दिखे। इस बार सनबीम स्कूल महाराजगंज का 99.7% इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री नवीन सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाई और माला पहनाई और उन्होनें कहा कि बच्चों द्वारा उनके मेहनत और लगन के चलते जिले में विद्यालय व माता. पिता का नाम ऊँचा हुआ उन्होनें ब्लाक इंचार्ज शिक्षकों एवं छात्रों का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी ने बच्चों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हे प्रोत्साहित किया और अध्यापकों को इस अच्छे परिणाम के लिए बधाई देते हुए धन्यवाद प्रकट किया । इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री केपी सिंह जी, ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाए प्रदान किए,















