♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मोबाइल चोर चढ़ा चेतगंज पुलिस के हत्थे, तीन मोबाइल बरामद। **

GRNews network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
वाराणसी। 16 मई, मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को चेतगंज पुलिस टिम ने लकड़ी मंडी से गिरफ्तार किया।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा गुरुवार 15 मई को धारा 305 बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 317(2) बी०एन०एस० से सम्बन्धित अभियुक्त राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बोड़ा पुत्र राजाराम निवासी रतनपुर पड़ाव जनपद वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष को अमर उजाला से दाहिने तरफ लकड़ी मंडी तिराहे की तरफ से मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किया।
उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिनांक 13.मई को वादी मुकदमा गिरीश चन्द्र पाण्डेय पुत्र स्वा) भृगुनाथ पाण्डेय निवासी सी 8/30ए दलहट्टा चेतगंज वाराणसी की तहरीरी सूचना पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसके आधार पर विवेचना उ0नि0 प्रेमलता सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही थी। विवेचना के क्रम में अभियोग उपरोक्त में धारा 303 (2) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 305 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 प्रेमलता सिंह, चौकी प्रभारी चेतगंज उ0नि0 रवि सिंह, उ0नि0 जागृति गिरी, हे0का0 नरेन्द्र तिवारी शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]