♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर के नए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया पदभार ग्रहण, बोले, शासन की नीतियों एवं विकास कार्यक्रमो को *प्राथमिकता , मीडिया बंधुओ से विकास में सहयोग की अपेक्षा के साथ-साथ खामियों को भी अवगत कराने की बात कहीं**

**GRNews YouTube channel/News Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर 28 अप्रैल, 2025 (सू0वि0) – जनपद के नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी गाज़ीपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार,  मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,  एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपध्याय उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जनपद गाज़ीपुर के नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार 2013 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह झाँसी, बाराबंकी हरदोई जनपद के जिलाधिकारी, सहित   विभिन्न जनपदों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में समस्त अधिकारियों का एक-एक कर परिचय जाना तथा उनसे मुखातिब होते हुए कहा कि शासन की नीतियों एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करना तथा आम जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों का जिम्मेदारीपूर्ण रवैया एवं सहयोग अपेक्षित है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी  सुनील कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर  मनोज पाठक, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। इसी क्रम में नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ परिचयात्मक प्रेस-वार्ता करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्बं मीडिया की जनपद के विकास के साथ-साथ  योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक सहित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी मीडिया बन्धुओं से विकास में सहयोग की अपेक्षा के साथ-साथ किसी स्तर पर खामियां पाये जाने पर उससे भी अवगत कराने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त किया। सूचना अधिकारी  राकेश कुमार सहित सभी मीडिया बन्धुओं ने जनपद में नवागत जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उन्हें पुष्प बुके भेंट किया। इस अवसर पर जनपद के समस्त सम्मानित मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।
……………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]