
प्राचीन मां मारूका का 15वां वार्षिक श्रृंगार, जागरण व भंडारा सपन्न।*

*GRNews चैनल/Brodcost centre* editor in chief Ved Prakash Srivastava
वाराणसी।13 अपैल, प्राचीन श्री मारूका माता का 15 वां वार्षिक श्रृंगार, जागरण एवं विशाल भंडारा का आयोजन शनिवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ।
इस मौके पर आयोजकों द्वारा बताया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी भक्तगणों के सहयोग से माता का भव्य श्रृंगार, आरती के बाद कलाकारों द्वारा जागरण किया गया। इस दौरान चल रहे विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रवींद्र जायसवाल मंत्री उप्र सरकार, कपूर चंद शाह संस्थापक अध्यक्ष पंचकोशी रोड नई बस्ती व्यापार मंडल, राजीव कुमार वर्मा, पार्षद भरत यादव, मनोज कुमार यादव अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल, जितेंद्र कुमार सोनी कोषाध्यक्ष युवा व्यापार, संजय पांडेय, रंजीता सिंह अध्यक्ष महिला मंडल, निर्जला सिंह महामंत्री महिला मंडल, विनोद कुमार दीक्षित, विनय श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह,
चेतनारायण राजभर, अशोक कुमार सिंह, विनोद अग्रहरि, अरविंद कुमार, अरविंद यादव, संजय चौरसिया सहित हजारों भक्तगण उपस्थित थे।








