
समाचार चैनल ने किया सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक तिवारी को सम्मानित। **

G R news Brodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
वाराणसी।14 फरवरी, जनपद वाराणसी के थाना सारनाथ के थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को जनता की सेवा कार्यो को देखते हुए समाचार यूपी 24 न्यूज़ चैनल टीम द्वारा उन्हें अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मालूम हो कि नवागत सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने विगत दो माह पूर्व चार्ज संभालने के बाद से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में काफी कमी देखी जा रही है, वहीं दर्जनों चोरों को जेल भेजने के साथ बाइक चोरों पर भी शिकंजा करते हुए एक सप्ताह पूर्व तीन शातिर चोरों को जेल भेजने का कार्य किया हैं, जिसके चलते क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के साथ बाइक चोरी में काफी कमी देखी जा रही है। विवेक कुमार तिवारी अपने अच्छे सूझ-बूझ के कारण जनता में काफी मशहूर के साथ ही तेजतर्रार थानाध्यक्ष माने जाते हैं।
सम्मान करने वालों में मुख्य रूप मे यूपी 24 न्यूज़ चैनल के संपादक पंकज उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार के के अस्थाना, वरिष्ठ पत्रकार अभिनव पांडेय, सुनील मिश्रा, यशवंत सिंह, इमरान खान, आशीष मिश्रा, किशन कुमार, निकेत कुमार, अशोक कुमार, विजय कुमार, आदित्य कुमार के साथ दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे।







