सिपाही ने नाबालिग को बालिग दिखाकर किया चालानः बच्चों के विवाद में कार्रवाई, एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण ** *नाबालिग को बालिग दिखाकर चालान किया।*

GR News Brodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
सेवराई ।तहसील के रेवतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीट इंचार्ज ने त्रिलोकपुर गांव में एक नाबालिग को बालिग बताकर कानूनी कार्रवाई कर दी। पीड़ित के परिजनों ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
सिपाही ने किया नाबालिग का चालान
मामला बच्चों के बीच हुए मामूली in विवाद का है। पीड़ित किशोर के चाचा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय किशोर को 18 साल का बताकर धारा 151 सहित अन्य धाराओं में चालान कर दिया। पीड़ित के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज हैं, जो उसकी सही उम्र की पुष्टि करते हैं।
एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
एसडीएम कोर्ट में मामला आने के बाद उप जिलाधिकारी ने पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर यह कार्रवाई की है। रेवतीपुर थाना अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़ित पक्ष ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम के समक्ष दिए गए प्रार्थना पत्र में सभी दस्तावेजी प्रमाण भी प्रस्तुत किए गए हैं।

















