
अधिवक्ता स्वर्गीय शिव शंकर प्रसाद अग्रवाल के मरणोपरांत उनके पुत्र रवि शंकर अग्रवाल अधिवक्ता के द्वारा संघ को 110000 रुपया पुस्तकालय भवन में टाइल्स लगाने के लिए किया वापस *

GR News Brodecost*** editor in chief ved Prakash shrivtastav
कैमूर 28 जनवरी 2025 । समय 2:00 बजे दिन में जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के पुस्तकालय भवन में अधिवक्ता रवि शंकर अग्रवाल के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय शिव शंकर प्रसाद अग्रवाल अधिवक्ता एवं संघ के दो बार पूर्व में रहे अध्यक्ष के स्मृति में संघ से मिला हुआ 110000 रुपया को संघ भवन भभुआ कैमूर के पुस्तकालय भवन में टाइल्स लगाने हेतु 110000 रुपया दान दिया ।संघ के महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि वरीय अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद अग्रवाल का निधन दिनांक 29 नवंबर 2024 को हो गया था उनके पुत्र रवि शंकर अग्रवाल को संघ से 110000 रुपया आर्थिक सहयोग के रूप में दिया गया था उसको उन्होंने संघ के पुस्तकालय भवन में टाइल्स लगाने हेतु अपने पिता के स्मृति में संघ में दान दिया उनको इसके लिए संघ धन्यवाद देता है पैसा वापस करते समय संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे महासचिव मंटू पाण्डेय कोषाध्यक्ष अजीत कुमार अधिवक्ता रवि शंकर अग्रवाल अधिवक्ता बबलू कुमार प्रसाद उपस्थित थे।







