
*वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश की पत्नी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया, विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव श्री गुरुजी ने* **

GR News Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर हिंदू मुस्लिम संवाद केंद्र के प्रदेश प्रभारी एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र वेद प्रकाश श्रीवास्तव की पत्नी की 13वीं के अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव श्री गुरु जी ने दिलदारनगर स्थित उनके आवास स्वतंत्रता सेनानी भवन पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।इस अवसर पर उनके पुत्र पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव को संतावना दिया पत्रकार सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ,अजय कुमार श्रीवास्तव कुंवर नसीम रजा सिकरवार, भारत सरकार के उर्दू काउंसिल के मेंबर नाज़नीन अंसारी, युवा परिषद के प्रदेश प्रमुख विवेकानंद सिंह, डॉक्टर धनंजय यादव, खुशी रमन भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, अफरोज पांडे मोनी भी शामिल रहे इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो,राजीव श्रीवास्तव श्री गुरुजी ने कहा की जो तेरही करने का विरोध कर रहे हैं लोग सनातन विरोधी है उन्होंने कहा कि तेरही भोजन का महत्व इतना अधिक है की इससे जहां एक तरफ शनि प्रसन्न होते हैं वहीं दूसरी तरफ ग्रहों की स्थिति अनुकूल होती है व्यक्ति के जीवन में मंगल एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है








