
नपं दिलदारनगर के 1.65 करोड़ के कान्हा गौशाला का डीएम ने किया उद्घाटन

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : उसिया गांव के पास बने नपं के कान्हा गौशाला का बुधवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने फीता काटकर व पूजन अर्चन कर विधिवत उद्घाटन किया।उसके बाद गौशाला में गौ वंशीय पशुओं को गुड़ व रोटी भी खिलाया।गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया।चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने बुके भेंटकर जिलाधिकारी का स्वागत किया।जिलाधिकारी ने गौशाला का निरीक्षण भी किया।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि कान्हा गौशाला शासन की योजना है।नगर विकास की ओर से नपं दिलदारनगर में एक करोड़ 65 लाख की लागत से कान्हा गौशाला बना है।वर्तमान समय में कान्हा गौशाला में 74 गौ वंशीय पशु है।जिनके देख भाल की जिम्मेदारी कर्मियों की है।नोडल अधिकारी द्वारा भी सप्ताह में गौशाला में गौ संरक्षण को देखा जाता है।हर ब्लॉक में वृहद गौसंरक्षण केंद्र भी खुलेंगे।बिहार बॉर्डर होने के कारण पहले से पशुओं का मूवमेंट रहा है।इसलिए गौ वध के खिलाफ भी कारवाई की जाती है।जिला प्रशासन भी गौ संरक्षण को लेकर संवेदनशील है।कपोषित परिवार सरकार की सहभागिता योजना के अंतर्गत गौ वंशीय पशुओं को कान्हा गौशाला से ले कर योजना से जुड़ सकते है।प्रत्येक नपं व नपा में कान्हा गौशाला खोलने व ब्लॉक स्तर पर वृहद गौ संरक्षण केंद्र खोलने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है।अभी 39 वृहद गौ संरक्षण केंद्र है जिसमें 5500 गौ वंशीय पशु संरक्षित है।अस्थाई गौ आश्रय केंद्र से अधिक सुविधाएं वृहद गौ संरक्षण केंद्र में है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि गौ संरक्षण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री गंभीर है।इसलिए नपा व नपं में कान्हा गौशाला व ब्लॉकों में वॄहद गौ संरक्षण केंद्र खोला जा रहा है ताकि गौ वंशीय पशुओं को संरक्षित किया जा सके।सरकार इस योजना के तहत नपं में कान्हा गौशाला का उद्घाटन आज किया गया।चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने कहा कि सरकार की योजना के तहत कान्हा गौशाला नपं की ओर से उसिया गांव के पास बना है।गौशाला में 100 नर व मादा गौ वंशीय पशु रखे जायेंगे।उद्घाटन के दिन 74 गौ वंशीय पशु रहे।वही कृषक उपहार योजना के तहत चयनित आठ किसानों को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किसानों को पावर ट्रैक्टर, स्प्रे मशीन,एलईडी एंड्राइड टीवी,सोलर प्लेट व बैटरी व पंखा भी दिया।इस दौरान सीडीओ आलोक प्रसाद,प्रभारी ईओ नपं व एसडीएम सेवराई संजय यादव,नायब तहसीलदार पंकज कुमार, मंडी सचिव उपेंद्र यादव,बीडीओ केके सिंह,भाजपा जिला महामंत्री विष्णु सिंह,चेयरमैन अविनाश जायसवाल,मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश मौर्या,राजेश पासवान,सेराज खां,एसबीएम प्रभारी गौतम बुद्ध,कानूनगो राकेश राय,अभिषेक राय, लक्ष्मण विश्वकर्मा,वन विभाग के वन क्षेत्र अधिकारी जेएसपी वर्मा और वन इंस्पेक्टर आर के यादव,केयर टेकर सुजीत राजभर आदि रहे।








