♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन के निमित्त दिलदारनगर एक साप्ताहिय राम कथा का आयोजन संपन्न कथावाचक शांतनु जी महाराज राम कथा सुन भाव विभोर हुवे लोग

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav

दिलदारनगर (गाजीपुर) : कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन के निमित नगर के राधाकृष्ण गुप्त आदर्श इंटर कालेज के मैदान में आयोजित संगीतमय रामकथा का समापन शुक्रवार को हुआ।वही शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प अभियान का शंखनाद किया गया।इसके उपरांत समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
कथावाचक शांतनु जी महाराज ने श्रोताओं को श्रीराम एवं भरत प्रेम का अद्भुत एवं आलौकिक वर्णन तथा भाई भरत की त्याग, चरित्र चित्रण व भाई राम के प्रति भाई का प्रेम का वर्णन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। वर्तमान समय में भरत चरित्र की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। स्वार्थ के कारण आज भाई-भाई जहां दुश्मन जैसा व्यवहार करते हैं। भरत चरित्र त्याग, संयम, धैर्य और ईश्वर प्रेम का दूसरा उदाहरण है। भरत का विग्रह श्रीराम की प्रेम मूर्ति के समान है। जिससे भाई के प्रति प्रेम की शिक्षा मिलती है। इस मनुष्य जीवन में भाई व ईश्वर के प्रति प्रेम नहीं है, तो वह जीवन पशु के समान है। कहा कि सभी को भरत और श्रीराम से भाई के समान होना चाहिए। नगरी हो अयोध्या सी,रघुकुल सा घराना हो सुनकर श्रद्धालु आनंदित हो गए।सामाजिक समरसता का कोई बड़ा ग्रंथ है तो वह है रामचरितमानस है।संत की वाणी ही संत का बाण होती है।इस अवसर शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश संयोजक अशोक कुमार जाटव,आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश जायसवाल लखन, दिनेश प्रधान, नंदू वर्मा, चंदन सिंह, विनोद वर्मा, विशाल जायसवाल,दीपक वर्मा, विकास चौबे,अजीत गुप्ता,सदानंद शाहू,शुभम श्रीवास्तव,शशि कुमार,समेत नगर के सम्मानित नागरिक एवं भारी संख्या में महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]