वाराणसी में संकटमोचन मंदिर के महंत के घर करोड़ों की चोरी; तीन पीढ़ियों के पुश्तैनी गहने और कैश गायब -* *वाराणसी पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही चोरों की तलाश जारी है.*

*GRNews Network Brodcost centre* editor in chief Ved Prakash Srivastava
वाराणसी:काशी के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के घर करोड़ों की चोरी हुई है. चोरों ने दिनदहाड़े दोपहर 11 से 1 बजे के बीच महंत के घर में एंट्री की. एक आलमारी का ताला तोड़ा और दूसरी आलमारी खोली. इनमें रखे पुश्तैनी गहने और कैश लेकर फरार हो गए. इन गहनों में सोने और हीरे की तीन पीढ़ियों की खानदानी ज्वेलरी शामिल है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. वहीं घर से करीब 3 लाख रुपए कैश भी गायब है. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है. चोरी की यह घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र में स्थित हाई सिक्योरिटी जोन में महंत विश्वंभर नाथ मिश्र के तुलसी घाट स्थित आवास में हुई है.
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्रा किसी काम से दिल्ली गए थे. सोमवार को वहां से लौटने पर चोरी होने की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी भेलूपुर थाने को दी. चोरी की घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी भेलूपुर ईशान सोनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे अपने साथ ले गए.
बोले डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल.
सीसीटीवी के आधार पर की जा रही पहचान:फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच-पड़ताल की है. पुलिस अधिकरियों ने बताया कि दोपहर के वक्त दो लोग मुंह बांधकर घर में घुसते और चोरी का सामान लेकर बाहर जाते हुए दिखाई दिए हैं. आवास के आसपास की गलियों के भी सीसीटीवी कैमरे को चेक किए जा रहे हैं. इसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है.
हाई सिक्योरिटी जोन में चोरी से सब हैरान:महंत आवास के घर पर चोरी की सूचना शहर में जंगल में आज की तरफ फैली. हर कोई महंत आवास पर दिखाई दिया और जानकारी लेता नजर आया. लोगों का कहना है कि इतनी हाई सिक्योरिटी में आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो सकती है? वहीं संकट मोचन मंदिर के महंत ने बताया कि आभूषण का विवरण पत्नी के आने के बाद ही मिल पाएगा, क्योंकि सारे आभूषण वहीं रखती हैं. इसके साथ ही पुलिस को लिखित शिकायत कर दी गई है. मौके पर पुलिस पहुंच के शक के आधार पर आवास में ही काम करने वाले दो नौकरों से पूछताछ की जा रही ह
;https://dai.ly/x9jt5b8
















