
*जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय गोराबाजार में डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया।*

G R NEWS
एडमिन संपादक वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर ।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय गोराबाजार में डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह एक आधुनिक एक्स-रे मशीन है, जिससे जनपदवासियों को इलाज के दौरान काफी सुविधा होगी। मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा।
मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा
डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि जिला अस्पताल में एक ही मशीन थी, जिससे मरीजों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब नयी मशीन के आ जाने से मरीजों के समय की बचत होगी। मरीज सुविधापूर्वक इलाज करा सकेंगे। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
जिला अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने कहा जिला अस्पताल को आवश्यक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि मरीजों को यहां से दूर किसी अन्य अस्पताल का सहारा ना लेना पड़े। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजो और तीमारदारों से चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर सीएमएस डॉ. राजेश सिंह, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे








