
जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में जनपद गाजीपुर को प्रदेश में प्रथम रैंक **

*GR News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के क्रम में जनपद गाजीपुर के प्रभारी आईजीआरएस व समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के द्वारा जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया, जिसके उपरान्त जनपद गाजीपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जनपद के कुल- 27 थानों में से 24 थाने भी माह नवंबर 2024 के मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं ।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







