♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शहीद राम उग्रह पाण्डेय ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल – प्रमोद वर्मा*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
स्थानीय जखनिया। आज जखनिया स्टेशन प्रांगण में स्थित सेना के द्वितीय सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय की मूर्ति की रंगाई पुताई व साफ सफाई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। 23 नवंबर 2025 को उनका 54वां शहादत दिवस मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा लांस नायक राम उग्रह पांडेय का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के ऐमा-वंशी गाँव में 1जुलाई 1942 को हुआ था। उनके पिता का नाम श्री हरख नंदन पांडेय था। मैट्रिक पास करने के बाद, वे 1962 में भारतीय सेना की 202 माउंटेन ब्रिगेड की 8वीं गार्ड में भर्ती हुए। वर्मा ने कहा भारत के वीर बलिदानी सैनिकों में से राम उग्रह पाण्डेय एक थे। उन्हें मरणोपरान्त ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था। शहीदों का सम्मान भाजपा की पहचान है। राम उग्रह पांडेय ने भारत-पाक युद्ध, 1971 में अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई बंकर को ध्वस्त किया था। सन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कैक्कस लिली में पूर्वी सीमा पर मोरपाडा में 23 नवंबर, 1971 की रात में अपने पराक्रम से राम उग्रह पांडेय ने दुश्मन के तीन बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इससे बौखलाए पाकिस्तानी फौज ने भारी गोलाबारी की। बावजूद इसके राम उग्रह पांडेय ने दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए बलिदान दिया। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद राम उग्रह पांडेय को मरणोपरांत सेना के महान पदक ‘महावीर चक्र’ से विभूषित किया गया। तत्कालीन राष्ट्रपति वी. वी. गिरी ने उनकी धर्मपत्नी श्यामा देवी को 1972 में गणतंत्र दिवस के दिन महावीर चक्र प्रदान कर सम्मानित किया था। शासन द्वारा राम उग्रह पांडेय के गांव में ‘शहीद स्मारक’ का निर्माण करवाया गया है, जहां हर वर्ष शहीद के नाम पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। वही क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग व सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीराम जायसवाल के अथक आग्रह पर जखनिया स्टेशन परिसर में गाजीपुर के विकास पुरुष उस समय सांसद व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के कर कमलो द्वारा 26नवम्बर 2016 को शहीद राम उग्रह पाण्डेय की प्रतिमा स्थापित किया गया। जिस से क्षेत्र का गौरव बढ़ा और शहीद की ख्याति हुई। हर वर्ष भाजपा कार्यकर्त्ता, भूतपूर्व सैनिक, NCC कैडर व सामाजिक संगठन के लोग धूमधाम से उनका शहादत दिवस मनाते है, जबकि क्षेत्रीय प्रशासन की उदासीनता हमेशा सामने आती है, जहाँ एक तरफ जखनिया तहसील में ही स्थित परमवीर चक्र विजेता का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया जाता वही शहीद राम उग्रह पाण्डेय के शहादत दिवस पर ऐमावंशी उनके शहादत स्मारक स्थल पर कोई साफ सफाई तक नही करने जाता है जिस से लोगों में आक्रोश व्याप्त रहता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता लखनदर यादव, कैलाश यादव, सुरेश पांडेय, रमेश सोनी, सुनील सिंह टिंकू, पवन वर्मा, शिवम यादव, नगीना यादव, लाल जी चौहान, जखनिया हल्का प्रभारी मोहम्मद सैंफ, पुलिस स्टाफ सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]