
*फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर डीएम की नाराजगी ** *देवकली बीडीओ को मिली चेतावनी **

*GRNewsBrodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर । शासन द्वारा संचालित फॉर्मर रजिस्ट्री में सैदपुर तहसील की प्रगति यथोचित न मिलने पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी।
इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने अपने कार्यालय में सभी अधिनस्थ अधिकारी तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, सैदपुर बीडीओ धर्मेंद्र यादव, एडीओ, एडीओ एजी आदि के साथ बैठक की। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी देवकली के अनुपस्थित होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मोबाइल से वार्ता कर उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि बहाने बनाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य धीमा है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ सभी सर्वेयरों से प्रतिदिन कम से कम 100 गाटा पर काम कराना सुनिश्चित करें। इससे कम कार्य होने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेजी जाएगी। इसके बाद उन्होंने आईजीआरएस मामलों के निस्तारण पर भी निर्देश दिया कि प्रतिदिन ग्राफ बनाकर कार्य करें व उसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।





