गाजीपुर के बारा में बलिया पुलिस /एसओजी का छापा, ससुराल रह रहे युवक को किया गिरफ्तार***

G R News **महेशानंद श्रीवास्तव संवाददाता
बलिया जनपद की पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त रूपसे गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में छापेमारी करके एक युवक को हिरासत में लिया है। टीम ने छापेमारी के दौरान एक बुलेट बरामद कर युवक को अपने साथ ले गई। इस दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा। ट्रक लूटकांड व हत्या के मामले में गहमर पुलिस के साथ एसओजी की टीम सोमवार की रात बारा गांव में छापा मारा टीम ने गांव के पूरब मोहल्ले से ससुराल में रह रहे एक युवक को दबोच लिया। वहीं कई लोगों से पूछताछ की। गहमर पुलिस के साथ बलिया पुलिस व एसओजी टीम बारा गांव के पूरब मोहल्ला पहुंची। उन्होंने बिहार निवासी फिरोज खां को उसके ससुराल से पकड़ लिया। टीम ने छापेमारी के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक मिश्रा ने बताया कि ससुराल में रह रहे युवक को पकड़ने के लिए बलिया जनपद के पुलिस व एसओजी टीम छापेमारी की थी। टीम युवक को अपने साथ लेकर चली गई।
















