
3 नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा* *

*GR news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाज़ीपुर ।गत 7अक्टूबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक नौकापुरा स्थित शैलेष श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित हुई।
इस बैठक में दिनांक 26अक्टूबर को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी पत्रकार शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम, विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में दिनांक 3 नवम्बर को उर्दू बाजार से निकलने वाली भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा को सफल बनाने पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गयी।
बैठक में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठित होना आज की जरूरत है क्योंकि बिखरा एवं टूटा हुआ समाज न कभी विकास कर सकता है न अपना नेता बना सकता है । उन्होंने समाज के उन वर्गों से नसीहत लेने का आह्वान किया जो संगठित होकर देश और प्रदेश में सत्ता के शिखर पर है। उन्होंने कहा कि संगठित और अनुशासित होकर विरासत में मिले समाज के गौरवशाली इतिहास को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने बैठक में उपस्थित
कायस्थ बन्धुओं से इस शोभायात्रा का उद्देश्य को बताते हुए कहा कि इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन अर्चन के साथ साथ समाज से विलुप्त हो गई रही राजनैतिक चेतना का पुनर्जागरण करना है।
इस बैठक एवं सम्पर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ,अजय कुमार श्रीवास्तव,दीनानाथ श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अरूण सहाय, अंजनी श्रीवास्तव, आदि शामिल थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।


















