थाना दिलदारनगर पुलिस टीम ने 15 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल किया बरामद ।*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्थानीय के लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के कुशल पर्यवेक्षण में आवेदक संजय राम पुत्र बालचन्द्र राम निवासी जबुरना गाजीपुर के पुत्र सुजीत कुमार उम्र करीब 15 वर्ष दिनांक 14.06.2025 शाम 06.00 बजे को घर ग्राम जबुरना से फुलबाल खेलने गया था जो वापस नही आने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया था । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 114/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । जिसकी विवेचना के क्रम मे सम्बन्धित गुमशुदा को सर्विलांस सेल, सुरागरसी पतारसी व मुखबीर खास की सूचना पर दिल्ली लोकेशन प्राप्त हुआ जिन्हे थाना स्थानीय के उप निरीक्षक श्री सत्येन्द्र सिंह चंदेल मय हमराह का0 सूरज चौहान द्वारा उपरोक्त गुमशुदा को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







