
*नंदकेश्वर महादेव मंदिर में मनाया गया भाई दूज का पर्व,बहनों ने अपने भाई की लम्बी उम्र की कामना की ||*

*G R news network* एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- मलदहिया स्थित नंदकेश्वर महादेव मंदिर में 3 नवंबर रविवार को मनाया गया भाई दूज का पर्व क्षेत्र की सभी महिलाओं ने पूजा में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | कांति दीक्षित ने बताया की भाई दूज का पर्व को काफ़ी समय से बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता आ रहा है सभी बहनें अपनी भाई की रक्षा के लिए दुआएं करती है और उनकी लम्बी आयु की कामना के लिए व्रत रखकर पूजा करती है जिसके बाद बहनें अपने भाइयों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लेती है |
कार्यक्रम का संचालन कांति दीक्षित ने किया | इस मौके पर सीमा सिंह,सरस्वती शर्मा,मंजुलता शर्मा ,शीला अग्रहरि ,विनीता अग्रहरि,मंजू पाण्डेय,गीता श्रीवास्तव, मिंटू सिँह,सुष्मा यादव सहित इत्यादि महिलायें शामिल रही ||







