
भारतीय किसान यूनियन जनमंच के उपाध्यक्ष बने सतीश

मोहन तिवारी
गाजीपुर। भारतीय किसान यूनियन जन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने सतीश उपाध्याय वैद्य टोली रायगंज गाज़ीपुर को भारतीय किसान जन मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया गया है। मनोनित उपायक्ष ने बताया कि किसानो की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का निरंतर प्रयास करते रहेंगे और संगठन के मूल्यों का ध्यान रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी और लाभ किसानों को दिलाने का सार्थक प्रयास करेंगे। भारतीय किसान यूनियन जन मंच की लोकप्रियता बनाए रखेंगे संगठन को उच्च सफलता दिलाने का प्रयास करते रहेगे। किसानों के हित की लड़ाई निश्चित तौर पर लड़ूंगा और जहां जरूरत पड़ेगी अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को भी बुलाया जाएगा और किसान की आवाज बनने का पूरा प्रयास किया किसान के फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं जब सिंचाई करनी होती है तो बिजली भी नहीं उपलब्ध हो पाती है और जब फसल उनकी हो जाती है तो उनकी खरीदारी भी सही से नहीं की जाती है जिसमें बिचौलिए भी सम्मिलित होकर किसानों को छलने का काम करते हैं और मौसम की मार से भी किसान परेशान होते हैं किसानों को सिर्फ फसल बीमा के नाम पर ठगी की जाती है जब तक देश का किसान कुशल नहीं होगा तब तक देश के लोग भी खुशहाल नहीं होगें। बैठक में पशुपतिनाथ दुबे, उमेश तिवारी पूर्व प्रधान, डॉक्टर प्रेम प्रकाश तिवारी, अजय गुप्ता, विभूति राम, शिव शंकर राजभर, प्रिंस पटेल, दीपक चौबे, प्रद्युम्न पटेल, विवेक पांडे, महामृत्युंजय उपाध्याय, सौरभ तिवारी, पिंटू कनौजिया, संजय वर्मा, अमित जायसवाल, संजय चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे और बधाई दी कि आप निरंतर आगे बढ़ते रहे, अध्यक्षता पशुपतिनाथ दुबे और संचालन उमेश तिवारी ने किया।