*इस्लामिक कट्टरपंथ न केवल हिंदू समुदाय के लिए बल्कि संपूर्ण विश्व की शांति और समृद्धि के लिए खतरा – गोपाल राय ||*

G R news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी:- विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने वाराणसी में अर्दली बाजार क्षेत्र के महावीर मंदिर चौराहा स्थित सोनकर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हो रहे लगातार अमानवीय अत्याचार के खिलाफ रोष व्यक्त किया और कहा कि इस्लामिक कट्टरपंथ न केवल हिंदू समुदाय के लिए बल्कि संपूर्ण विश्व के शांति और समृद्धि के लिए एक खतरा है उन्होंने विश्व के तमाम मानवाधिकार संगठनों और सेकुलर देशों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिंदुओं के मुद्दों पर ये तमाम ताकतें खुद को खामोश ही रखते हैं |
यह चुप्पी दर्शाती है कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और सेकुलर राष्ट्र अपने मूल्यों से पीछे हट रहे हैं अब समय आ गया है कि हिंदू समुदाय संगठित हो और इस्लामिक कट्टरपंथ का सामना करे उन्होंने आगे कहा कि यह मुद्दा केवल बांग्लादेश तक सीमित नहीं है बल्कि यह कट्टरपंथी विचारधारा पूरे विश्व के लिए चुनौती बन गई है |
इस्लामिक कट्टरपंथ न केवल धार्मिक असहिष्णुता फैलाता है बल्कि यह वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर समस्या बन गया है और ऐसे में दुनिया को इस्लामिक कट्टरपंथ से मुक्त कराने हेतु पूरे विश्व से हिंदुओं को एक मंच पर आना होगा ताकि मुकाबले में हिंदू और हिंदुत्व का विजय सुनिश्चित हो सके | श्री राय ने हिंदुओं से अपील की कि वे एकजुट हों और इस कट्टरपंथ का मुकाबला करने के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम करें |
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से स्वामी कन्हैया महाराज,कृष्णा पाण्डेय,राजेश मौर्या,प्यारे लाल सोनकर,राजकुमार सोनकर,चंद्र शेखर राय,राहुल सिंह,गीता जी, मोहन सिंह,संजय राय,सुधीर सिंह, प्रफुल प्रकाश,प्रतीक उपाध्याय, राहुल सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ||








