♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*मिर्जापुर की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ,राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव जिलाधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
*मिर्जापुर जिला ब्यूरो चीफ अमित  श्रीवास्तव*
मिर्जापुर । विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें जर्जर गली, सड़क को दुरुस्त कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा जिले के वाहनों को टोल प्लाजा पर टैक्स फ्री किए जाने की मांग शामिल है।
मनोज श्रीवास्तव ने चर्चा करते हुए कहा कि जिले की जीवन रेखा कहे जाने वाले शास्त्री सेतु पर बार-बार आवागमन बाधित हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल विंध्याचल धाम में विभिन्न समस्याएं विकराल रूप धारण कर रही है। चोक पड़ी नालियां बजबजाती गलियां और नगर की टूटी सड़कों के कारण आम आदमी परेशान है।
कहा- ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापार लगभग समाप्त हो रहे
कहा कि शास्त्री सेतु पर बार-बार रोक लगाए जाने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापार लगभग समाप्त हो रहे है। जिले में बड़े पैमाने पर बेकारी और बेरोजगारी बढ़ रही है। गाड़ियों को वाराणसी से घूमकर आने पर लगभग 4 हजार रूपया अतिरिक्त भार पड़ रहा है। कहा कि जब तक शास्त्री पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रारम्भ न हो तब तक के लिए जिले के सभी टोल प्लाजा पर यूपी-63 नम्बर से पंजीकृत सभी प्रकार के वाहनों को टैक्स फ्री किया जाए। जिससे व्यापारियों और जनता को राहत मिल सके।

विंध्याचल धाम जाने वाले पटेंगरा नाला, रेहडा चुंगी और जौनपुर तिराहा नटवां अंडर ब्रिज मार्ग पर जल जमाव का स्थायी समाधान किया जाय। विद्युत विभाग द्वारा लटके हुए तार, जर्जर तार, पेड़ से सटे हुए तार या किसी के मकान से सटे हुए तार और खुले हुए ट्रांसफॉर्मर जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है। जिसे तत्काल ठीक किया जाए

“चुनार तहसील में 13 किमी के दायरे में लगे डबल टोल प्लाजा में से एक को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर आनंद अग्रवाल ,रवि पुरवार , मनोज दमकल , शैलेश कुमार दुबे , जसवीर सिंह ,दीपक श्रीवास्तव , मनीष यादव ,अनिल गुप्ता ,अखिलेश अग्रहरी , राजेश सिन्हा ,जितेंद्र चंद्र यादव , विक्की दुबे , मधुकर जी एवं शिवम श्रीवास्तव आदि प्रमुख रुप से शामिल थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]