♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

फर्जी अंक पत्र दाखिल कर तहतानिया पद पर नौकरी पानी वाली पूर्व नगर पंचायत बहादुरगंजअध्यक्ष की पत्नी गिरफ्तार,प्रबंधक एवं पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गाजीपुर 28 अक्टूबर।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निकट पर्यवेक्षण में *दिनांक 28.10.2023* को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद गाजीपुर, महिला थानाध्यक्ष तथा थाना बिरनो की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0-0283/2023 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि* थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित 01 नफऱ अभियुक्ता निकहत परवीन (पूर्व चेयरमैन नगर पालिका बहादुरगंज) पत्नी रियाज अहमद अंसारी निवासी मोहल्ला दक्खिन टोला बहादुरगंज कस्बा पोस्ट बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को उसके घर से समय सुबह करीब 06.20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*➡️घटना का संक्षिप्त विवरणः-* अभियुक्ता निकहत परवीन द्वारा इण्टरमीडिएट सन् 2005 का अंक पत्र उपलब्ध कराया गया था उसके द्वारा वर्ष 2005 में पूर्णांक 500 में 260 अंक प्राप्त किया गया जिसका प्रतिशत 52 % था जो कि न्यून्तम शैक्षिक योग्यता 55 % के कम है, जबकि अभियुक्ता द्वारा जो अंकपत्र संलग्न किया गया था उसमें पूर्णांक 500 में से प्राप्तांक 278 दिखाया गया जिसका प्रतिशत 55.6 % था। तत्कालीन प्रबन्धक द्वारा अंक पत्र का सत्यापन किये बिना पत्रावली से सम्बन्धित प्रपत्रों को प्रमाणित करते हुए उच्चाधिकारी गण को प्रेषित कर दिया गया था। इस प्रकार निकहत परवीन द्वारा इण्टरमीडिएट वर्ष 2005 का कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर तत्काली प्रबन्धक के सहयोग से सहायक अध्यापक (तहतानिया) का पद प्राप्त किया गया तथा पद के सापेक्ष वेतन भी प्राप्त किया गया, अभियुक्ता निकहत परवीन व तत्कालीन प्रबन्धक नजीर अहमद तथा चयन समिति के सदस्यों का उक्त कृत्य आपराधिक श्रेणी में आता है, जिसके विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*➡️गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता-*
निकहत परवीन पत्नी रियाज अहमद अंसारी निवासी मोहल्ला दक्खिन टोला बहादुरगंज कस्बा पोस्ट बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर।
*➡️पंजीकृत अभियोग–*
मु.अ.सं. 0283/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120B भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर।
*➡️गिरफ्तार करनें वाली टीम–*
(1) प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद,जनपद गाजीपुर मय टीम
(2) थानाध्यक्ष महिला थाना जनपद गाजीपुर मय टीम
(3) थानाध्यक्ष बिरनो जनपद गाजीपुपर मय टीम

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]