♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध में यूपी बन चुका है अपराध की राजधानी, कांग्रेस 19 सितंबर को करेगी वाराणसी में प्रदर्शन।*

GR news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाज़ीपुर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सुनील राम की अध्यक्षता में युवक कांग्रेस गाजीपुर, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र के गोरा बाजार स्थित आवास पर एक आवश्यक बैठक बुधवार 18 सितंबर को हुई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जिसमें शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा और कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधिक वारदातों के चलते कल दिनांक 19 सितंबर को वाराणसी में मंडल स्तर का धरना प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में होगा, जिसमें मंडल स्तर के सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक आत्ममुग्ध नेता हैं जो मंचो से अपनी तारीफ करते हैं जबकि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार 258.1 (प्रति लाख) के अपराधिक दर से यूपी अपराध की राजधानी बन चुका है, भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाओं पर अपराध सबसे ज्यादा यूपी में हो रहे हैं, हत्या, लूट, डकैती और चोरी के साथ महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा है। थानों पर पुलिस केवल सत्ता पक्ष के दलालों की बात सुनती है और गरीब और मजलूमों की एक नहीं सुनी जाती। इन सभी बातों को लेकर कल वाराणसी में विशाल धरना प्रदर्शन में चलना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन में गाजीपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित है क्योंकि इस सरकार में भेदभाव बहुत है। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि गाजीपुर से मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वही युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या  कार्यकर्ताओं के वाराणसी प्रदर्शन में भाग लेने की बात कही और कहा कि इस बार का सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जोरदार तरीके से किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह हामिद अली आशुतोष गुप्ता युवा कांग्रेस जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर मंगल यादव, बंटी यादव ,संजय कुमार, अरविंद कुमार ,ओमप्रकाश, बृजेश, गुड्डू, सूरज ,सत्य यादव ,रमेश यादव, राम लखन ,अमित, सुरेश गुप्ता, आदित्य गुप्ता, राकेश राम, दिनेश, अमन, प्रदीप यादव, संदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]