
आप पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक राय ने चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में भरा हुँकार

गाज़ीपुर। जीआर न्यूज़ गाज़ीपुर। आप पार्टी को जिले में मज़बूत करने के उद्देश्य को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं से आज दिन शनिवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक राय ने मंत्रणा की। पार्टी कार्यालय गाजीपुर में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विवेक राय ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया और अपने सभी साथियो को नई जिम्मेदारीयो से अवगत कराया और निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक की। जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी सोनकर जी ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी का हौसला बढ़ाया, कार्यकर्ताओं को अपने सम्बोधन में कहा कि चुनाव के मद्देनजर अभी से लग जाने की बात कही। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल प्रान्त के अध्यक्ष श्री राजेश यादव जी रहे । उन्होंने मौजूदा सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा यह भ्रष्टाचार,अत्यचार से लिप्त सरकार है इसने आम जनता को बेरोजगारी भुखमरी ही दिया है यह सरकार की नाकामियों को दर्शाता हैं ।सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रान्त अध्यक्ष श्री राजेश यादव जी का जन्मदिन भी बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विवेक कुमार राय ,जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी सोनकर, जिला महासचिव वाजिद खान,जिलाकोषाध्यक्ष इमरान खान,नागेन्द्र यादव, जावेद खान,गुलाल खरवार,रामकृत यादव, साजिद अली शाह,राजू यादव,फिरोज इदरिशी, रामसूरत यादव, दिनेश यादव, अनिल कुमार सोनी,गोपाल जी वर्मा, धर्मेन्द्र यादव, हनुमान बिन्द, सलमान सईद,अल्लाउद्दीन,प्रदीप पाल, चन्दन विश्वकर्मा, पवन गुप्ता, मनोज यादव टीका, कैश खान ,विक्की इत्यादि उपस्थित रहे।जिसकी अध्यक्षता विवेक राय जी ने और संचालन इमरान खान जी ने किया।
















