♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चार दिवसीय श्री कृष्ण कथा एवं भागवत गीता ज्ञान यज्ञ

G R News  एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव समारोह।* गाजीपुर।श्री हंस योग आश्र में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में चार दिवसी श्री कृष्ण कथा एवं भागवत गीता ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन श्री सद्गुरुदेव सतपाल महाराज जी के परम शिष्य महात्मा श्री शरणानंद जी द्वारा कराया गया जिसमें जनपद मिर्जापुर से महात्मा ज्ञान प्रचारानंद जी; जनपद मऊ से महात्मा सार्थानंद जी; तथा जनपद प्रयागराज से महात्मा आत्म गीतानंद जी ;व महात्मा नीलमणि बाई जी, जौनपुर से महात्मा धाराबाई जी, आदि सभी संतों का ज्ञान यज्ञ प्रचार में भरपूर सहयोग रहा महात्मा शरणानंद जी ने अपने आध्यात्मिक सत्संग के द्वारा मानव जीवन के लक्ष्य के बारे में समझने का प्रयास किया और कहा कि मानव जीवन का कल्याण ईश्वर के तत्व ज्ञान से ही संभव है अध्यात्म से ही अज्ञानता दूर होगी और भगवान के नाम को सभी शास्त्रों व मजहबों में अमृत बताया गया है भगवान के नाम की चर्चा दिनांक 12_9_ 2024 से प्रारंभ होकर दिनांक 15_ 9 _2024 को सायं काल सकुशल संपन्न हुआ दिनांक 15_9_ 24 को विशेष कार्यक्रम श्री सद्गुरुदेव सतपाल महाराज जी के पावन जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया तत्पश्चात शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 तक 13 जिज्ञासुओं को उसे परमपिता परमात्मा के तत्वज्ञान व स्वरूप का बोध भी कराया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रधान उमेश सिंह ,मानव सेवा दल उपरांत पाल श्री सत्यनारायण सिंह यादव ,जिला सचिव विपिन बिहारी ,लेखाकार डॉक्टर शंभू नाथ सिंह ,जिला प्रमुख सदानंद तिवारी ,मानव सेवा दल टोली नायक अमरनाथ राजभर , कृपा शंकर राय श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती योजना सिंह, फूलमती देवी ,अमरावती देवी, देवमाती ,सावित्री देवी ,गीत सिंह, दुर्गा जयसवाल, संतोष गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, महातिम राजभर, मुंशी राजभर ,आदि प्रेमी भक्तों का सराहनीय योगदान रहा तथा क्षेत्रीय आम जनता ने ज्ञान गंगा में डुबकी लगाकर भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए भरपूर आनंद लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]