♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिलाधिकारी का अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न 180शिकायतो में 17 मौके पर निस्तारण

*GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर 20 जनवरी, 2025 (सू0वि0) – जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0इरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 30 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 180 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 17 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 30 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें निस्तारण शून्य रहा। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो के आधार पर सैदपुर एवं भॉवरकोल के खण्ड विकास अधिकारी का जिरो पार्वटी की खराब प्रगति पर तत्काल वेतन रोकने का निर्देश दिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी प्रार्थना पत्र लम्बित न हो, अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती है। कोई भी लम्बित प्रकरण पाये जाने एवं डिफाल्टर की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर, एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]