♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भ्रमणशील रहकर ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराये जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने ***

**GRNews Network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 31 मार्च,2025(सू0वि0)- ईद की नमाज को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ  ईद-उल-फितर त्योहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में भ्रमणशील रहकर रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान विशेश्वरगं ईद गाह से रौजा होते हुए एम0एच0इण्टर कालेज, बरबरहना, तुलसी का पुल, ख्ुदाईपुरा, नखास, चितनाथ, स्टेमरघाट, से टाउन हाल प्रकाश टाकिज, लालदरवाजा, कोतवाली, मिश्रबाजार आकर खत्म हुआ। जिलाधिकारी ने विशेश्वरगंज कैम्प के माध्यम से  ईदगाह में ईद की नमाज के अवसर पर वहां के धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्यौहार मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी। ड्यूटी में लगे अधि0/कर्मचारीगणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ईदगाह पर आये बच्चो को चाकलेट देकर बच्चो में खुशिया बाटा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शहर, उपजिलाधिकारी सदर, के साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
…………………………
जिला सूचना कार्यालय गाजीपुर द्वारा जारी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]