
हमें सियासत में लगातार कमजोर करने की हो रही है साजिश**-

G R News network*अरूण कुमार श्रीवास्तव**
गाजीपुर l 23मार्च को लंका मैदान में आयोजित वृहद कायस्थ समागम कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 5 मार्च को सहकारी कालोनी आमघाट,बंशीबाजार, शास्त्री नगर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्षअरुणकुमारश्रीवास्तवके नेतृत्व में कायस्थबन्धुओं से सम्पर्क कर इस कार्यक्रम में शामिलहोने का आमंत्रण दिया ।
इस दौरानसहकारी कालोनी आमघाट स्थित श्री प्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित बैठक में
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में उपस्थित सभी कायस्थ बन्धुओं से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित न होने का परिणाम है कि आज हम सियासी क्षेत्र में हाशिये पर ढकेले जा रहे है। उन्होंने रविशंकर प्रसाद, शत्रुघ्न सिन्हा,आर के सिन्हा,ओम माथुर,महेश चन्द्र श्रीवास्तव, राजीव रंजन का नाम लेते हुए कहा लगातार हमारे नेतृत्व को कमजोर करने और हाशिये पर ढकेलने की साज़िश रची जा रही है । बतौर साजिश हमारी संख्या कम बताकर हमें छलने का काम हो रहा है। उन्होंने बनारस,लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, बरेली आदि तमाम सीटों का नाम लेते हुए कहा कि जिन जिन लोकसभा की सीटों पर हमारी संख्या अधिक है उन उन सीटों पर दूसरे दलों के दूसरी जाति के बड़े बड़े नेता दूसरे जिले और प्रदेश से आकर कब्जा जमाये हुए है। हमें साजिश से बचने की जरूरत है।उन्होने कहा हमें संगठित होकर साजिश रचने वालों को बेनकाब करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठित होने में ही सभी समस्याओ का हल है। हम सब को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की जरूरत है। बटने पर नुकसान उठाना तय है। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए छोटी मोटी लड़ाई को दरकिनार करना होगा । सकारात्मक सोच के साथ हम सबको आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग और जरूरत है ।उन्होंने कहा कि आज समाज में एक नई सामाजिक एवं राजनैतिक चेतना लाने की जरूरत है । लीक का फकीर बनने के बजाय बदली हुई परिस्थितियों के हिसाब से हम सबको फैसला लेने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि घर में बैठकर राजनीतिक एवं सामाजिक टिप्पणी करने के बजाय सड़कों पर उतरकर अपनी एकता और ताकत दिखाने की जरूरत है । उन्होंने कहा ऐसा माहौल बनायेंगे कि हम राजनीतिक दलों के पीछे नही बल्कि राजनीतिक दल हमारे पीछे भागेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब के संगठित होने में ही है सभी समस्याओ का हल ।उन्होंने कहा कि अब समाज किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय अपनी ताकत के बल पर राजनीतिक मुकाम हासिल करेगा ।
इस बैठक में ओमप्रकाश श्रीवास्तव ,जेपीएल श्रीवास्तव, अनूप सिन्हा,जितेन्द्र वर्मा,,आशुतोष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, राम जी वर्मा,क्षीतिज श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, पतरू आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

















