
*इंडियन जर्नलिस्ट पार्लियामेंट फार प्रिंट एंड डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने* *गाजीपुर के युवा पत्रकार वसीम रजा के पिता के निधन पर अर्पित की ,भावभीनी श्रद्धांजलि*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी22अगस्त।इंडियन जर्नलिस्ट पार्लियामेंट फॉर प्रिंट एंड डिजिटल मीडिया के प्रदेश कार्य समिति की बैठक राष्ट्रीय महासचिव डॉ वेद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नेशनल जर्नलिस्ट पार्लियामेंट फार प्रिंट एंड डिजिटल मीडिया के प्रदेश महासचिव डॉ राजेश शर्मा संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र पांडे ,वाराणसी जनपद इकाई के अध्यक्ष डॉ उदय शंकर जायसवाल, महासचिव डॉ विवेक कुमार श्रीवास्तव ,वरिष्ठ पत्रकार संजय जायसवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय, मिर्जापुर जिला इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं महासचिव अमित श्रीवास्तव , संतोष कुमार सिंह आनंद कुमार अन्ना पत्रकारों ने, गाजीपुर के वरिष्ठ युवा पत्रकार वसीम रजा के पिता अब्दुल मन्नान साहब के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें जन्नत अता फरमाए एवं शोक संतृप्त परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट पार्लियामेंट फार प्रिंट एंड डिजिटल मीडिया के राष्ट्रीय महासचिव डॉ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में वसीम रजा के साथ खड़ा है








