♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

**मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक में ली अधिकारियों की क्लास, कार्यों में पारदर्शिता लाने का दिया निर्देश**

GRNews/ Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर। मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट सभागार में, उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सरकारी कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस विभाग, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस, राजस्व कार्यों, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली, बैक देय, अंश निर्धारण, व्यापार कर, फार्मर रजिस्ट्री, धारा-24, धारा-34, पैमाईश, ग्राम सभा हर्जाना, स्टाम्प देय, हीट वेब, आई जी आर एस, लेखपाल कार्य विवरण एवं अन्य बिंदुओ की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संपन्न किया जाए। मंडलायुक्त ने पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े दिशा निर्देश देते हुए दाखिल-खारिज, वरासत, सीमांकन एवं अन्य प्रक्रियाओं में सुधार लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने भूमि संबंधित विवादों के समाधान में तेजी लाने और लेखपालों की फील्ड उपस्थिति नियमित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर कार्यों की प्रगति की निगरानी करने और समयबद्ध निष्पादन की जिम्मेदारी निभाने हेतु आदेशित किया।
मंडलायुक्त ने हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारी रखने के कड़े दिशा निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाली सभी कार्यदायी संस्थाओं की गुणवत्ता एवं त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने फॉर्मर रजिस्ट्री एवं फेमिली आई डी में तेजी लाए जाने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा,
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, मुख्य चकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक न
स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली। जिला सचिवालय पहुचकर उन्होने जी सी लिपिक शम्भु कुमार से सबसे पुरानी विभागीय कार्यवाही तथा उनसे संबंधित अनुपालन आख्या की जानकारी ली।अनुपालन आख्या प्रस्तुत न करने तथा कर्मचारियों के सर्विस बुक अद्यतन न पाए जाने पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सभी पटलों के रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी आवश्यक रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों को अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है, और यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, डिप्ट कलेक्टर आशुतोष कुमार, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]