♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारत रत्न एवं पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी जन्म जयंती समारोह।

GRNews Network/Digital Media Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
वाराणसी। 9 जून, l अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह में भारत की पड़ोस नीति में उनके योगदान पर विचारोत्तेजक चर्चा की गई। पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में, वाजपेयी ने भारत के अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ विशाखा शुक्ला ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के को100 वर्ष पूर्ण होने वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में गत7जून को शिक्षा शास्त्र विभाग में आयोजित भारत के पडोसी देशो के साथ सम्बन्धो पर अटल के विचार एवं कृतित्व पर चर्चा/परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सहभाग कर प्राप्त किए पुरस्कार-अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत पर चर्चा दक्षिण एशिया में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने में पड़ोस की कूटनीति और क्षेत्रीय सहयोग के महत्व की याद दिलाती है।

अखिलेश पाण्डेय द्वारा भारत पाकिस्तान सम्बन्धों पर प्रकाश डालते हुए समझौता एक्सप्रेस, क्रिकेट प्रतियोगिता अटल जी द्वारा पाकिस्तान यात्रा के दौरान महिला पत्रकार के विवाह प्रस्ताव जैसे प्रसंगों की चर्चा की गयी। यश पचौरी द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे अटल जी के भारत की सीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिये गये कठोर निर्णयों और उनकी दृढता और कटिबद्धता जैसे गुणों की व्याख्या की गयी। एक अन्य छात्र राजू प्रसाद यादव द्वारा अटल जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलूओं और घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हुए भारती चीन सम्बन्धों पर विस्तृत चर्चा की गयी। नन्दा शर्मा ने भारत नेपाल के मध्य हुए धार्मिक, सांस्कृतिक व भाषायी आदान-प्रदान के विषय में बताया। शिक्षाशास्त्र के छात्र कृष्ण बिहारी दूबे द्वारा भारत श्रीलंका सम्बन्धों की चर्चा करते हुए भारत के “पड़ोसी प्रथम” नीति के अर्न्तगत श्रीलंका के साथ हुए राजनैतिक आदान-प्रदान, पूँजी निवेश, पर्यटन बढ़ाने सम्बन्धी लिये गये फैसलों के विषय में अवगत कराया।

चर्चा परिचर्चा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो छात्रों को अध्यक्ष शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कृत होने वाले छात्रों में प्रथम पुरस्कार अखिलेश पांडे द्वारा प्राप्त किया गया व द्वितीय पुरस्कार यश पचौरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में वैदिक मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती जी एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उस दौरान विश्वविद्यालय के अध्यापकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों में डॉ कृष्ण कुमार, डॉ मनु, डॉ प्रिया यादव आदि उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]